सिर्फ 4 लोग नहीं… बदलाव की शुरुआत!

खबर शेयर करें 👉
जन-जवाबदेही अभियान | Day 2 – आवाज़ छोटी, असर बड़ा
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में चल रहे 7 दिन – 7 सवाल अभियान का दूसरा दिन आज पूरा हुआ।
समय: 🕚 11 बजे–1 बजे | 🕔 5 बजे–7 बजे
भीड़ भले ही कम रही — सिर्फ 4 जागरूक नागरिक पहुंचे — लेकिन सवाल पूरे सिस्टम से थे।
आज उपस्थित रहे:
यतीश पंत, चंद्रशेखर भट्ट, प्रकाश चंद्र फुलोरिया और अधिवक्ता मयंक।
👉 सभी की एक ही बात:
सरकारें बदलती रहेंगी… अधिकारी आते-जाते रहेंगे…
लेकिन जब तक जनता खुद खड़ी नहीं होगी — बदलाव नहीं आएगा।
⚠️ आज की मुख्य चर्चाएं:
🔹 भीम आर्मी के नफीस खान आज किसी कारणवश शामिल नहीं हो सके।
🔹 हरिद्वार का मामला:
एक निजी स्कूल द्वारा शिक्षक का शोषण — सिर्फ इसलिए कि उसने ईद पर स्कूल खोलने पर सवाल उठाया।
➡️ DM मयूर दीक्षित से संपर्क की कोशिश — कॉल नहीं उठी, मैसेज भेजे गए।
➡️ शिक्षा अधिकारी नरेश हल्दियार ने फिर से लिखित शिकायत मांगी, जबकि पहले ही जमा हो चुकी है।
👉 सवाल: क्या सरकारी तंत्र निजी स्कूलों के साथ खड़ा है?
🔹 हल्द्वानी में नया मुद्दा:
सेंट थेरेसा स्कूल द्वारा यूनिफॉर्म बदलने का फैसला
➡️ DM ललित रायल और CEO जायसवाल के आदेशों के खिलाफ
📄 जल्द लिखित शिकायत दी जाएगी।
🔹 बस किराया – जनता पर बोझ?
➡️ ₹800–900 से सीधा ₹2200 (0–5 किमी)
➡️ STA के माध्यम से लागू
➡️ अब कांग्रेस भी विरोध में
👉 सीधा असर: माता-पिता की जेब पर हमला
👉 बड़ा सवाल: निजी स्कूलों को फायदा क्यों?
😡 गुस्सा है… पर सड़कों पर नहीं!
लोगों में आक्रोश साफ दिख रहा है, लेकिन अब इसे आंदोलन में बदलने का समय है।
🤝 हम सिर्फ सवाल नहीं उठा रहे — समाधान भी खोजेंगे
👉 सरकार और सरकारी विभागों के साथ मिलकर समाधान निकालने की कोशिश
👉 अगर सुनवाई नहीं हुई — तो कानूनी रास्ता (PIL) भी अपनाया जाएगा
👉 हमें चाहिए ईमानदार, जागरूक और निडर लोग
👉 आइए, मिलकर एक मजबूत टीम बनाएं
📢 आपसे अपील:
👉 कल से जुड़िए, अपनी आवाज़ उठाइए
👉 यह अभियान आपका है, शहर का है
📅 कल – Day 3:
🛒 ठेला/रेहड़ी वालों का स्वाभिमान और अधिकार
📅 Day 4:
🚕 ऑटो और LPG से जुड़े मुद्दे
✊ अब चुप्पी नहीं — जवाब चाहिए!
7 दिन – 7 सवाल – जवाब देगा प्रशासन