एक छत, दो स्कूल: शिक्षा का घालमेल या नियमों का बड़ा खेल?

खबर शेयर करें 👉

https://youtube.com/shorts/evfJxBldSEg?feature=share

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी एवं नैनीताल स्थित सहायता प्राप्त व ऐतिहासिक विद्यालयों के परिसरों में अन्य प्राथमिक व निजी शैक्षणिक इकाइयों के संचालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी के आवास विकास कॉलोनी स्थित विवेकानन्द पूर्व माध्यमिक विद्यालय की लीज भूमि व भवन अनुदान से जुड़े परिसर में ‘किवी अकादमी’ नामक निजी विद्यालय के संचालन की शिकायतें सामने आई हैं। वहीं नैनीताल के ऐतिहासिक सी०आर०एस०टी० इंटर कॉलेज(CRST Inter College) परिसर से भी भिन्न ड्रेस कोड में प्राथमिक स्तर की अन्य इकाइयों के संचालन को लेकर जन-चर्चाएं हैं।

निष्पक्ष पत्रकारिता के तहत इन मामलों में नियमों की वैधता, अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) और विभागीय अनुमति की स्थिति स्पष्ट करने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी (नैनीताल) को आधिकारिक ईमेल प्रेषित कर पक्ष मांगा गया है।

डिस्क्लेमर:

इस संदर्भ में मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल को ईमेल प्रेषित कर आधिकारिक पक्ष मांगा गया है; शिक्षा विभाग अथवा संबंधित विद्यालय प्रबंधन का उत्तर प्राप्त होते ही उसे भी पूरी निष्पक्षता और प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।