7 दिन — 7 सवाल (जन-जवाबदेही अभियान)

खबर शेयर करें 👉

7 दिन — 7 सवाल
जन-जवाबदेही अभियान

हल्द्वानी में बढ़ती जन-समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता दीप चन्द्र पांडे द्वारा “जन-जवाबदेही अभियान” की शुरुआत की जा रही है।

यह अभियान 30 मार्च से प्रारंभ होगा, जिसमें 7 दिनों तक प्रतिदिन एक प्रमुख जन-समस्या को उठाते हुए संबंधित विभागों से जवाब मांगा जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि—
“हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि व्यवस्था में सुधार लाना है।”

आगे कहा कि—
“यदि प्रशासन समय रहते ठोस समाधान प्रस्तुत नहीं करता, तो आंदोलन का अगला चरण और अधिक व्यापक और सख्त किया जाएगा।”

उन्होंने इसे जनता की आवाज बताते हुए कहा—
“यह पहल चेतावनी नहीं, बल्कि आम नागरिकों की वास्तविक समस्याओं को सामने लाने का प्रयास है।”

📅 अभियान की रूपरेखा :

📚 30 मार्च – शिक्षा का अधिकार लागू करो
🚶 31 मार्च – फुटपाथ अतिक्रमण हटाओ
🛒 1 अप्रैल – ठेला/वेंडर नीति लागू करो
🚕 2 अप्रैल – ऑटो व्यवस्था (LPG व संचालन संबंधी मुद्दे)
🗑️ 3 अप्रैल – नगर व्यवस्था (कचरा आदि)
📢 4 अप्रैल – जनता की खुली सुनवाई
⚖️ 5 अप्रैल – प्रशासन की जवाबदेही

📍 स्थान: बुद्ध पार्क, तिकोनिया, हल्द्वानी
Timings : 11 AM -1 PM ; 5-7 PM