त्योहारी सीजन नजदीक है, लेकिन उत्तराखंड रोडवेज कर्मियों की जेब खाली है! अगस्त और सितंबर महीने का वेतन न मिलने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
कुमाऊँ क्षेत्र में ‘रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद’ ने प्रबंधन को 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए सीधा और स्पष्ट संदेश दे दिया है—
-
22 तारीख तक 2 महीने का बकाया वेतन दिया जाए।
-
महंगाई भत्ता व अन्य लंबित मांगों पर ठोस कदम उठाया जाए।
कर्मचारी संघ ने साफ चेताया है कि यदि 22 तारीख तक समाधान नहीं निकला, तो 23 तारीख से कार्यबहिष्कार और आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी! अब गेंद निगम प्रबंधन के पाले में है—वेतन मिलेगा या थमेंगे रोडवेज के पहिए?”
